एनसीवीबीडीसी (NCVBDC) के बारे में
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (NCVBDC), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (Dte. GHS), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। यह राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) का संचालन करता है, जिसका उद्देश्य मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार एवं लिम्फेटिक फाइलेरियासिस जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण करना है। इनमें से मलेरिया, लिम्फेटिक फाइलेरियासिस तथा कालाजार को उन्मूलन के लक्ष्य के रूप में निर्धारित किया गया है।
ग्लोबल फंड टू फाइट एड्स, ट्यूबरकुलोसिस एंड मलेरिया (GFATM) के अनुदान चक्र 7 (2024–27) के अंतर्गत समर्थित तीव्र मलेरिया उन्मूलन परियोजना-3 (IMEP-3) के तहत, राष्ट्रीय स्तर पर एचआर और एसबीसीसी गतिविधियों के लिए एनजीओ-एसआर का चयन एक बजटित गतिविधि है, जिसके लिए PCI इंडिया को एनजीओ-एसआर के रूप में चयनित किया गया है।
- एनपीएमयू मलेरिया नियंत्रण, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन, उन्नत निगरानी और IHIP के सुचारू कार्यान्वयन, SBCC, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा वित्त के क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम होगी।
- आईईसी(IEC)/बीसीसी(BCC)/एसबीसीसी (SBCC) गतिविधियों को सुदृढ़ करना, आईईसी/एसबीसीसी अभियान सामुदायिक जागरूकता, सहभागिता एवं भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एनजीओ-एसआर स्थानीय संस्कृति के अनुरूप स्थानीय आवश्यकताओं को संबोधित करने हेतु सबसे उपयुक्त माध्यमों, सामग्रियों और अनुकूलित गतिविधियों के माध्यम से सभी संबंधित समूहों तक पहुँचने के लिए आवश्यकता-आधारित राज्य रणनीतियाँ एवं योजनाएँ विकसित करेगा। मलेरिया उन्मूलन प्राप्त करने और उसके बाद उसे बनाए रखने के लिए लक्षित आबादी तक पहुँचने हेतु, जिसमें वर्चुअल प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं, विशिष्ट संदेशों और हस्तक्षेपों के साथ व्यापक मल्टीमीडिया दृष्टिकोण के माध्यम से नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा। नवाचारी हस्तक्षेपों में सभी संबंधित हितधारकों के साथ वकालत के अतिरिक्त, मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन के विभिन्न पहलुओं को संबोधित करने हेतु जन-अभियानों का विकास शामिल होगा।
पदों की संख्या: 01
उद्देश्य
GFATM द्वारा समर्थित तीव्र मलेरिया उन्मूलन परियोजना (IMEP-3) के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु विभिन्न राज्यों में विभिन्न स्तरों (राष्ट्रीय/राज्य/जिला/उप-जिला) पर NCVBDC को समर्थन प्रदान करना। यह पद, जो NCVBDC में आधारित होगा, कार्यक्रम में दक्षता और प्रभावशीलता लाने तथा योजना और कार्यान्वयन के बीच अंतर को पाटने के लिए विभिन्न स्तरों पर साक्ष्य-आधारित निर्णय-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/जिलों में मलेरिया की महामारी स्थिति की निगरानी करना और कार्यक्रम योजना एवं कार्यान्वयन के विभिन्न घटकों (राज्य एवं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन योजनाओं सहित) का सहयोग /पर्यवेक्षण करना।
- राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एक समग्र निगरानी एवं मूल्यांकन योजना (जिसमें डेटा संग्रह फॉर्मैट, रिपोर्टिंग प्रारूप, लॉग फ्रेम, निगरानी एवं मूल्यांकन हेतु मैट्रिक्स आदि शामिल हैं) विकसित करना और इसके प्रभावी एवं सहभागी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना।
- विभिन्न स्तरों पर मानव संसाधन का पर्यवेक्षण एवं निगरानी करना, उनकी मासिक गतिविधि रिपोर्टों का विश्लेषण करना और उन्हें फीडबैक प्रदान करना।
- परियोजना के विभिन्न स्तरों पर तथा समग्र कार्यक्रम के लिए मध्यावधि/अंतिम अवधि मूल्यांकन हेतु कार्यप्रणाली की योजना बनाना और कार्यान्वित करना, जिसमें टूल्स, परीक्षण साधन, सहायक पर्यवेक्षण एवं निगरानी के लिए स्पष्ट संकेतक शामिल हों।
- परियोजना/कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर NCVBDC अधिकारियों/अन्य परामर्शदाताओं तथा विभिन्न स्तरों पर सार्वजनिक एवं निजी हितधारकों के साथ सहयोग में कार्य करना।
- HMIS के कार्यान्वयन में सहयोग करना, समय-समय पर इसकी स्थिति की समीक्षा करना तथा समग्र M&E/MIS से संबंधित दिशानिर्देशों और जानकारी की तैयारी एवं प्रस्तुति में योगदान देना।
- राज्यों/जिलों से प्राप्त मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक रिपोर्टों की समीक्षा करना, सहमत लक्ष्यों और प्रगति के आधार पर, साथ ही डैशबोर्ड से संबंधित कार्यक्रम संकेतकों की समीक्षा करना।
- स्वीकृत वार्षिक कार्य योजनाओं का राज्य/जिला VBDCPs को समेकन एवं प्रसार सुनिश्चित करना और परिणाम फ्रैम्वर्क के आधार पर समय पर प्रगति रिपोर्ट तैयार करना।
- राज्य/जिला स्तर पर सामने आई समस्याओं/पहचाने गए मुद्दों तथा आवश्यक कार्रवाइयों के संबंध में NCVBDC को समय पर अद्यतन जानकारी प्रदान करना।
- राष्ट्रीय/राज्य परामर्शदाता-कीट विज्ञान (Entomology) के सहयोग से कीट विज्ञान निगराणी एवं प्रतिक्रिया को सुदृढ़ करने हेतु परिचालन योजना विकसित करना।
- निगरानी प्रणाली एवं मूल्यांकन आदि पर रणनीतियों के कार्यान्वयन के लिए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP), एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (IHIP) और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ समन्वय बनाए रखना।
- राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/जिलों में मलेरिया और अन्य VBD प्रकोपों से निपटने हेतु महामारी तैयारी को सुगम बनाना और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।
- अंतर-सीमावर्ती मलेरिया, दवा एवं कीटनाशक प्रतिरोध, बिना लक्षण वाला मलेरिया, मानक उपचार दिशानिर्देश, मलेरिया उन्मूलन प्रमाणन प्रक्रिया आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने हेतु रणनीतियों के निष्पादन एवं दस्तावेजीकरण में NCVBDC और राज्यों/जिलों को सहयोग करना।
- प्रति माह कम से कम 10 दिनों के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/जिलों में फील्ड विज़िट करना ताकि स्थिति का विश्लेषण, कार्यान्वयन का आकलन, कमियों का पता करना ताकि सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं/गांवों की अधिकतम पहुँच और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो।
- राष्ट्रीय एवं उप-राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा बैठकों की योजना एवं आयोजन में भाग लेना।
योग्यता एवं अनुभव
पद योग्यता एवं अनुभव मानदेय (प्रति माह)
राष्ट्रीय सलाहकार – M&E (National Consultant M&E) MBBS के साथ PSM/कम्युनिटी मेडिसिन में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा
या
MBBS/BDS/BAMS/BHMS के साथ MPH एवं राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य में 3–5 वर्षों का अनुभव
या
• जनसांख्यिकी (Demography) एवं जनसंख्या अध्ययन (Population Studies) /बायो-स्टैटिस्टिक्स (Biostatistics) में मास्टर डिग्री तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में 5–7 वर्षों का अनुभव
₹ 1,25,000 – ₹ 1,50,000
कौशल:
- निगरानी, फील्ड महामारी विज्ञान, प्रकोप प्रतिक्रिया एवं VBD नियंत्रण के क्षेत्र में दक्षता ।
- MS Word, Excel, PowerPoint एवं वेब सर्फिंग जैसे सामान्य सॉफ्टवेयर/पैकेजों में कंप्यूटर दक्षता।
- SP