Stand out for this role — generate a tailored resume and cover letter in about a minute.
Naukri Buddy झारखंड पुलिस में उत्पाद सिपाही के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 10वी पास होने चाहिए और उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा में सफलता आवश्यक है। सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन करें।
अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
JSSC constable vacancy 2022: Jharkhand police vacancy 2022 का इंतेजार कर रहे छात्र/ छात्राओ के लिए गुड न्यूज़ है JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने Jharkhand Excise Constable Competitive Examination -2022 यानी झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा -2022 का official JSSC JECCE-2022 notification जारी कर दिया है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार JSSC constable recruitment 2022 के लिए JSSC constable online form भर सकते है और JSSC constable bharti 2022 के परीक्षा में सामिल होकर जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2022 के द्वारा झारखंड पुलिस सरकारी नौकरी प्राप्त कर कर सकते है।
रिक्ति की जानकारी (Vacancy Details):-
वर्ग (Category) पदों की संख्या (No of posts)
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (BC-I) 50
पिछड़ा वर्ग (BC-II) 32
कुल पदों की संख्या 583
महिलाओ के लिए आरक्षित पद
वर्ग (Category) पदों की संख्या (No of posts)
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (BC-I) 03
पिछड़ा वर्ग (BC-II) 02
कुल पदों की संख्या 30
खेलकूद कोटा (Sports quota) के लिए आरक्षित पद:- कुल पद- 12
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):- मेट्रिक / 10वी पास
01-08-2022 के अनुसार आयु सीमा की गणना की जाएगी।
शारीरिक माप (Body measurement):-
अनारक्षित एवं आ.क.व.(UR & EWS) न्यूनतम 160 न्यूनतम 81
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (BC-I) न्यूनतम 160 न्यूनतम 81
पिछड़ा वर्ग (BC-II) न्यूनतम 160 न्यूनतम 81
महिला (सभी वर्ग के) न्यूनतम 148 माप नहीं किया जाएगा
नोट: झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले एक बार Official Notification को जरुर देख ले।
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण में सबसे पहले उम्मीदवार का शारीरिक माप लिया जाएगा फिर जिनका शारीरिक माप सही पाया जाएगा उन्हें आगे दौड़ के लिए भेजा जाएगा।
दौड़ में पास उम्मीदवार को फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा तीन पेपर में लिया जाएगा। प्रत्येक पेपर की समय अवधी दो घंटे की होगी और सभी पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQ (Multiple Choice Question) पूछे जाएंगे जिसमे सभी प्रश्नों के उत्तर लिए 4 विकल्प दिया रहेगा जिसमे से सही विकल्प का चयन करना होगा। इन तीनो पेपर में प्रत्येक प्रश्न तीन अंको का होगा यानी एक प्रश्नका सही उत्तर देने पर 3 अंक दिया जाएगा वही गलत उत्तर देने पर 1 अंक negative marking के रूप में काट लिया जाएगा।
पेपर-1 भाषा ज्ञान में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे 80 प्रश्न हिंदी भाषा ज्ञान से पूछे जाएंगे वही 40 प्रश्न अंग्रेजी भाषा ज्ञान से पूछे जाएंगे इसमें कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर-1 एक qualifying exam है जिसमे qualify होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 360 अंको में से 108 अंक प्राप्त करने होंगे।
पेपर-2 क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा। पेपर-2 भी एक qualifying exam है जिसमे qualify होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 300 अंको में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
पेपर-2 उर्दू/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडुक (उराँव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया में से किसी एक भाषा में दे सकते है।
पेपर-3 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा। इस पेपर में सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान से 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न और सामान्य गणित से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-3 में भी qualify होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 360 अंको में से 108 अंक प्राप्त करने होंगे।
तीनो पेपर को qualify करने वाले उम्मीदवार के पेपर-2 और पेपर-3 के अंको को मिला कर final merit list तैयार किया जाएगा और उन उम्मीदवारो को चिकित्सीय जाँच के लिए बुलाया जाएगा।
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के चिकित्सीय जाँच में उम्मीदवार के शारीरिक बनावट में मुड़ा घुटना, घनु पैर, समतल पैर, स्पीत शिरा, उंगलियों का उचित ढंग से नहीं घुमना, दृष्टीदोष, कलर ब्लाइंडनेस, रतोंधी, Hearing, Stammering, Varicocele/ Hydrocele/ Piles, Any Communicable Physical/ Mental Disease आदि की जाँच किया जाएगा।
इस चिकित्सीय जाँच में सफल उम्मीदवारों को झारखंड उत्पाद सिपाही के लिए चयन कर लिया जाएगा।